ePaper

अब कसेगी दामादों पर लगाम, विदेश जाने से पहले देनी होगी सूचना

Updated at : 23 Sep 2014 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
अब कसेगी दामादों पर लगाम, विदेश जाने से पहले देनी होगी सूचना

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने देश के दस वीवीआईपी के रिश्तेदारों से कहा है कि वे विदेश जाने से पहले इस बात की जानकारी पुलिस को दें और यह उन्हें बताना होगा कि आखिर वे विदेश क्यों और कब जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के हवाले से यह कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने देश के दस वीवीआईपी के रिश्तेदारों से कहा है कि वे विदेश जाने से पहले इस बात की जानकारी पुलिस को दें और यह उन्हें बताना होगा कि आखिर वे विदेश क्यों और कब जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस के हवाले से यह कहा गया है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है. गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की ओर से तीनपूर्व प्रधानमंत्रियों के दामादों को चिट्ठी लिखी गयी है. जिन्हें चिट्ठी भेजी गयी है, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद रंजन भट्टाचार्य और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दामाद आईपीएस पटनायक शामिल हैं.

गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा अकसर विदेश यात्रा पर जाते हैं, लेकिन इसकी कोई जानकारी सुरक्षा एजेंसियों के पास नहीं होती है, जिसके कारण उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में परेशानी होती है.राजीव गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा अकसर विवादों में रहते हैं और इस निर्देश के बाद उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2002 में इस संबंध में निर्देश जारी करने पर विचार हुआ था, लेकिन उस वक्त यह संभव नहीं हुआ, लेकिन अब सरकार ने यह निर्देश जारी किया है. हालांकि इस निर्देश में यह नहीं बताया गया है कि अगर पुलिस को जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी, तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola