पायलट ने उपचुनावों में जीत का श्रेय सोनिया और राहुल को दिया
Updated at : 16 Sep 2014 12:49 PM (IST)
विज्ञापन

जयपुर:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपचुनाव के नतीजों का कांग्रेस के पक्ष में आने पर इसे उत्साहवर्धक बताया है. राजस्थान में चार विधानसभा सीटों में से तीन के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं. पायलट ने कहा कि उपचुनाव परिणाम उत्साहवर्धक है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के […]
विज्ञापन
जयपुर:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपचुनाव के नतीजों का कांग्रेस के पक्ष में आने पर इसे उत्साहवर्धक बताया है. राजस्थान में चार विधानसभा सीटों में से तीन के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं.
पायलट ने कहा कि उपचुनाव परिणाम उत्साहवर्धक है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के संगठित होकर चुनाव लड़ने से यह परिणाम मिले है. उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों ने सरकार के सुशासन के दावों की पोल खोल दी है. सरकार द्वारा चारों विधान सभा सीटों पर चुनाव की कमान विधायकों ,सांसदों को सौपे जाने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद मतदाताओं ने पार्टी में विश्वास व्यक्त किया है.
उन्होंने कहा कि इन चुनाव नतीजों से सरकार तो नहीं बदल जायेगी लेकिन सरकार के सुशासन के दावे खोखले साबित हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




