आईएसआईएस के जेहाद में शामिल होने जा रहे थे हैदराबाद के 15 इंजीनियरिंग छात्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2014 12:07 PM
हैदराबाद : तेलंगाना पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि हैदराबाद के कुछ युवा आईएसआईएस के विचारों से प्रभावित हैं. इनमें इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें एक लड़की भी है. यह बात तब सामने आयी जब इन युवाओं के माता-पिता ने उनके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी. […]
हैदराबाद : तेलंगाना पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि हैदराबाद के कुछ युवा आईएसआईएस के विचारों से प्रभावित हैं. इनमें इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें एक लड़की भी है. यह बात तब सामने आयी जब इन युवाओं के माता-पिता ने उनके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी.
पुलिस ने इन युवाओं को पश्चिम बंगाल में पकड़ा, हालांकि इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस से बातचीत में इन युवाओं ने स्वीकार किया कि वे बंगाल से इराक जाने की तैयारी में थे, जहां जाकर वे आईएसआईएस को ज्वाइन करने की तैयारी में थे.
यह युवक सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये जेहाद के विचारों को अपने दोस्तों तक पहुंचाने में जुटा है. हैदराबाद के युवाओं का समूह इस युवक के साथ लगातार संपर्क में था. इसी युवक के बहकाने पर उन्होंने पासपोर्ट और पैसों का इंतजाम भी कर लिया था, ताकि वे इराक जा सकें. अज्ञात स्त्रोत के जरिये इन्हें 3.5 लाख रुपये भी मिले थे. पुलिस ने बताया कि हमने इन विद्यार्थियों के अभिभावकों को पूरी जानकारी दे दी है, लेकिन हमारे लिए भी यह जांच का विषय है कि आखिर इन्हें इतने पैसे कौन मुहैया करा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










