किरेन रिजीजू विश्व बैंक मुख्यालय में हो रहे डब्ल्यूआरसी-2 में करेंगे भारत का नेतृत्व
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2014 3:30 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू आज से 12 सितंबर तक वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में आयोजित हो रहे दूसरे पुनर्निर्माण सम्मेलन (डब्ल्यूआरसी-2) में शामिल होंगे. यहां वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और पालिटिकल प्लेनरी सेशन के शुरु में पैनलिस्ट होंगे. यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह पैनल, राजनीतिक अर्थव्यवस्था की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू आज से 12 सितंबर तक वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में आयोजित हो रहे दूसरे पुनर्निर्माण सम्मेलन (डब्ल्यूआरसी-2) में शामिल होंगे. यहां वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और पालिटिकल प्लेनरी सेशन के शुरु में पैनलिस्ट होंगे.
यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह पैनल, राजनीतिक अर्थव्यवस्था की बहाली : विकास की कार्यसूची में लचीली बहाली क्यों आवश्यक है विषय पर चर्चा करेगा. इसमें बताया गया कि डब्ल्यूआरसी-2 का उद्देश्य अर्थव्यवस्थाओं की बहाली के लिए नवीकृत प्रयासों में भागीदारी पर सहमति बनाना है.
विज्ञप्ति के मुताबित, इस चर्चा में सतत विकास, गरीबी कम करने, समृद्धि में हिस्सेदारी और आपदा के बाद पुनर्वास और पुनर्निमाण के नए तरीकों की जानकारी आदि पर विचार होगा.
इस बैठक में आपदा पुनर्वास के विभिन्न पहलुओं में अपनाई जाने वाली सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों पर विचार किया जाएगा. इसके अलावा, इस सम्मेलन में अमेरिका के जानेमाने विद्वान और प्रवासी भारतीय भी अपने विचार रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




