दिल्ली में सरकार बनाने का भाजपा का प्रयास अनैतिक और असंवैधानिक : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली में सरकार बनाने के भाजपा के प्रयास को कांग्रेस ने अनैतिक और असंवैधानिक करार दिया है. कांग्रेस ने भाजपा के कथित कदम को अनैतिक और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि उस पार्टी के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है. भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली में सरकार बनाने के भाजपा के प्रयास को कांग्रेस ने अनैतिक और असंवैधानिक करार दिया है. कांग्रेस ने भाजपा के कथित कदम को अनैतिक और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि उस पार्टी के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है.
भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली की शुरुआत करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि जैसा संकेत दिया जा रहा है कि गुप्त मतदान के जरिए सदन में बहुमत साबित करना अवैध है.
उन्होंने कहा, संविधान में गुप्त मतदान का कोई प्रावधान नहीं है. ऐसे में ये अफवाहें पूरी तरह से अवैध हैं. पार्टी ने कहा कि वह पूरे राज्य में ऐसी रैलियां आयोजित कर भाजपा का पर्दाफाश करेगी. कांग्रेस नेता ने शिक्षक दिवस पर संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि बेहतर होता, अगर संबोधन पर हुए खर्च का उपयोग नए स्कूलों की इमारतें बनाने में किया गया होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










