राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस के अंदर बवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2014 10:18 AM
नयी दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में आतंरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगी है. उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर पार्टी नेताओं में दो फाड़ हो गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जहां लोकसभा चुनाव में हार के लिए राहुल को दोषीवार ठहरा रहे हैं वहीं अब राहुल के समर्थन में कांग्रेस की युवा टीम आगे आ […]
नयी दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में आतंरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगी है. उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर पार्टी नेताओं में दो फाड़ हो गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जहां लोकसभा चुनाव में हार के लिए राहुल को दोषीवार ठहरा रहे हैं वहीं अब राहुल के समर्थन में कांग्रेस की युवा टीम आगे आ गयी है.
राहुल गांधी का समर्थन जताते हुए और बुजुर्ग पार्टी नेताओं के खिलाफ युवा कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखकर यह संदेश देने का फैसला किया है कि पार्टी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाएं और विवादास्पद बयान पार्टी के बाहर नहीं दें. इन युवा नेताओं में 15 से ज्यादा एआईसीसी के सचिव हैं जो पार्टी के वरिष्ठ महासचिवों समेत पुराने नेताओं को पत्र लिखकर कहेंगे कि पार्टी और उसके नेतृत्व को नुकसान पहुंचाने वाला कोई काम नहीं किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










