केजरीवाल की हनुमान चालीसा के बाद AAP विधायक का सुंदरकांड पाठ
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 9:51 PM
नयी दिल्ली : ग्रेटर कैलाश के आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को ‘सुंदरकांड का पाठ’ कराएंगे. चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बार-बार हनुमान मंदिर जाने […]
नयी दिल्ली : ग्रेटर कैलाश के आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को ‘सुंदरकांड का पाठ’ कराएंगे.
चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बार-बार हनुमान मंदिर जाने को लेकर भाजपा ने कटाक्ष किया था. केजरीवाल ने इस माह के शुरू में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ भी किया था.
भारद्वाज ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रमों के लिए पहले से बुकिंग कर ली गई है. इस घोषणा पर दिल्ली सरकार के पूर्व मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने ट्वीट किया, यह देखकर निराशा हुई कि प्रगतिशील सोच वाले विधायक भाजपा को उसके खेल में मात देने की कोशिश में बेतुके जाल में फंस गए.
केजरीवाल के हनुमार मंदिर जाने की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं ने आलोचना की थी. आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में कहा था, अब अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया है. आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि ओवैसी भी यही कर रहे हैं. यह निश्चित होगा. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को ‘नकली भक्त’ कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










