ePaper

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान भरते वक्त विमान के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Updated at : 18 Feb 2020 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान भरते वक्त विमान के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

अहमदाबाद: अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे ‘गोएयर’ के एक विमान के इंजन में उड़ान भरते समय मामूली आग लग गई. एयरलाइन ‘गोएयर’ ने बयान में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. विमान को ‘रनवे’ से हटाया जा रहा है, जिसके बाद यात्रियों […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे ‘गोएयर’ के एक विमान के इंजन में उड़ान भरते समय मामूली आग लग गई. एयरलाइन ‘गोएयर’ ने बयान में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

विमान को ‘रनवे’ से हटाया जा रहा है, जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतारा जाएगा. हलांकि विमान में कितने लोग सवार हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. बयान में बताया गया कि अहमदाबाद से बेंगलुरु जाने वाली ‘गोएयर’ विमान जी8802 के दाएं इंजन में उड़ान भरते समय किसी बाहरी वस्तु (एफओडी) से नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिससे इसमें मामूली आग लग गई.

गोएयर ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और एअरलाइन उसके यात्रियों को हुई किसी भी तरह की परेशानी पर खेद जताती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola