छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, चार घायल

Updated at : 10 Feb 2020 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ मुठभेड़:  एक नक्सली ढेर, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, चार घायल

Chhattisgarh, Bijapur district, encounter with naxals:छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सोमवार को मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया जबकि दो जवान शहीद हो गये. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में चार जवान घायल भी हुए हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के चार जवान के घायल होने की खबर है. अधिकारी ने बताया […]

विज्ञापन

Chhattisgarh, Bijapur district, encounter with naxals:छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सोमवार को मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया जबकि दो जवान शहीद हो गये. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में चार जवान घायल भी हुए हैं.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के चार जवान के घायल होने की खबर है.

अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर स्थित इरापल्ली गांव में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षा बल एक नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे.

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान भी मुठभेड़ में घायल हो गये.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola