Delhi Election 2020 : वोट डालने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल : AAP दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनायेगी

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनायेगी. केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता तथा बेटे पुलकित के साथ मतदान करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोग AAP सरकार के कामों […]
नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनायेगी. केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता तथा बेटे पुलकित के साथ मतदान करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोग AAP सरकार के कामों के आधार पर वोट करेंगे. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है. मतगणना मंगलवार को होगी.
Voted along with my family, including my first-time voter son. Urge all young voters to come out to vote. Your participation strengthens democracy. pic.twitter.com/QU8wUZ18hv
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2020
वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं सबसे खासकर महिलाओं से वोट डालने की अपील करता हूं. मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के लोग काम देखकर वोट डालने का काम कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी सत्ता में वापस आयेगी.’
सुबह 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से वह अपने परिवार के साथ वोट डालने निकले. मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूर राजपुरा रोड के परिवहन विभाग में उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट डालने से पहले केजरीवाल ने मां का आशीर्वाद लिया. मां के पैर छुए और वोट डालने निकले. मां ने बेटे के सिर पर तिलक कर घर से विदा किया.
वोट करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/ZPiROc7bYr
— AAP (@AamAadmiParty) February 8, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




