जामिया गोलीकांड में घायल छात्र शादाब फारूक को एम्स से मिली छुट्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2020 12:37 PM
नयी दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने की घटना में घायल हुए छात्र शादाब फारूक को शुक्रवार सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गई. जामिया में जनसंचार के छात्र एवं फारूक के दोस्त अल अमीन ने बताया कि सुबह आठ बजे उसे अस्पताल […]
नयी दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने की घटना में घायल हुए छात्र शादाब फारूक को शुक्रवार सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गई. जामिया में जनसंचार के छात्र एवं फारूक के दोस्त अल अमीन ने बताया कि सुबह आठ बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
कश्मीर नहीं जाएगा छात्र शादाब
अल अमीन ने कहा, “उसके पिता बृहस्पतिवार रात को दिल्ली पहुंचे लेकिन शादाब कश्मीर में अपने घर नहीं लौटेगा. वह विश्वविद्यालय में ही रहेगा. उसने बताया कि अस्पताल में फारूक की सर्जरी हुई. जामिया नगर में बृहस्पतिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया था जब एक शख्स ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के समूह पर गोली चला दी थी. इस घटना में जनसंचार का छात्र फारूक घायल हो गया था.
हाथ की नसों को नहीं पहुंचा नुकसान
गोली चलाने वाला शख्स इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए पीछे हट रहा था और चिल्ला रहा था ‘‘ये लो आजादी.” फारूक के बाएं हाथ में गोली लगी थी और उसे एम्स में भर्ती कराया गया था. एक चिकित्सक ने बताया कि हाथ की किसी नस में चोट नहीं पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










