भाजपा ने कहा- हिंदुओं को गाली देती और मुस्लिमों के इशारे पर सरकार चलाती है कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 4:53 PM
नयी दिल्ली : भाजपा ने बुधवार को कई विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को गाली देने का आरोप लगाया और साथ ही कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ करार दिया. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख […]
नयी दिल्ली : भाजपा ने बुधवार को कई विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को गाली देने का आरोप लगाया और साथ ही कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ करार दिया.
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टी के नेताओं ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंदुओं को गाली देने के लिए किया. पात्रा ने कहा कि चव्हाण (कांग्रेस नेता) ने एक जनसभा में कहा था कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ हाथ मिलाने का मन बना लिया था क्योंकि मुस्लिम भाजपा को रोकना चाहते थे. उन्होंने दावा किया इससे पता चलता है कि विपक्षी दल का हिंदू सहित किसी अन्य धर्म के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है.
पात्रा ने राकांपा नेता के बयान का भी जिक्र किया. आजादी की लड़ाई में आरएसएस के शामिल ना होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित तंज पर पात्रा ने जवाब में कहा कि क्या सोनिया गांधी के माता-पिता ने भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था? सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसका नाम ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










