ePaper

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक प्रकट किया

Updated at : 18 Jan 2020 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक प्रकट किया

नयी दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दैनिक पंजाब केसरी के मुख्य संपादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा कि चोपड़ा को मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार 63 वर्षीय चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया. प्रधानमंत्री ने ट्विटर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दैनिक पंजाब केसरी के मुख्य संपादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा कि चोपड़ा को मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार 63 वर्षीय चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा जी के निधन से दुखी हूं.

उन्हें मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने लोक प्रतिनिधि के तौर पर कर्मठता से काम किया और कई सामुदायिक कल्याण कार्यों की शुरुआत की. उनके परिवार एवं दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola