अपनी 10 साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी पिता को चार बार की उम्रकैद की सजा

Updated at : 08 Jan 2020 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी 10 साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी पिता को चार बार की उम्रकैद की सजा

तंजावुरः शहर की एक अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी 31 वर्षीय व्यक्ति को चार बार उम्रकैद दिए जाने की मंगलवार को सजा सुनाई. महिला अदालत की न्यायाधीश एजहिलारसी ने कुमार को चार बार की उम्र कैद की सजा सुनाई जो साथ-साथ चलेगी. साथ ही स्पष्ट आदेश दिया है कि उसकी मौत […]

विज्ञापन
तंजावुरः शहर की एक अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी 31 वर्षीय व्यक्ति को चार बार उम्रकैद दिए जाने की मंगलवार को सजा सुनाई. महिला अदालत की न्यायाधीश एजहिलारसी ने कुमार को चार बार की उम्र कैद की सजा सुनाई जो साथ-साथ चलेगी. साथ ही स्पष्ट आदेश दिया है कि उसकी मौत तक उसे जेल से रिहा नहीं किया जाएगा.
न्यायाधीश ने दोषी पर 4,500 रुपये का जुर्माना लगाया. इसके अलावा, अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी देने के लिए भी उसे छह माह की सजा सुनाई गई. न्यायाधीश ने राज्य सरकार से बच्ची के इलाज के अलावा पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की भी अनुशंसा की. जिले के मधुकरई में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाला कुमार अपनी 10 साल की बच्ची से लगातार बलात्कार करने का दोषी पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola