ePaper

चुनाव आयोग आज कर सकता है दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

Updated at : 06 Jan 2020 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग आज कर सकता है दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा सोमवार को हो सकती है .दिल्ली के स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है. ऐसे में दिल्ली के विधानसभा चुनाव 15 फरवरी से पहले कराए जा सकते […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा सोमवार को हो सकती है .दिल्ली के स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है. ऐसे में दिल्ली के विधानसभा चुनाव 15 फरवरी से पहले कराए जा सकते हैं.एएनआई के मुताबिक, चुनाव आयोग आज 3:30 बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. गौरतलब है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नयी विधानसभा का गठन करना होगा.

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बताया था कि मतदाता पहचान पत्रों के संशोधन का काम 15 नवंबर 2019 को शुरू हुआ था, जो 16 दिसंबर 2019 को पूरा हो चुका है. इसके तहत दिल्ली में कुल करीब 1.47 करोड़ (1,46,92,136) मतदाता पंजीकृत किए गए हैं. हालांकि इसके बाद भी कई लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है.
इधर, कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल एक तरफ सियासी बिसात बिछाने में जुटे हैं. इस बार भी चुनाव त्रिकोणीय होगा और आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा. चुनाव की घोषणा होते ही ये दल अपने प्रत्याशी घोषित कर देंगे. चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी.
माना जा रहा है कि राजनैतिक दलों को प्रचार के लिए मात्र दो सप्ताह का ही वक्त मिल पाएगा. नियमों के अनुसार राजधानी में फरवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य सरकार का गठन हो जाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola