कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं एवं राज्य सरकार में अपनी पार्टी के कोटे के मंत्रियों से मंगलवार को मुलाकात की. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गांधी ने चुनाव में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और मंत्रियों […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं एवं राज्य सरकार में अपनी पार्टी के कोटे के मंत्रियों से मंगलवार को मुलाकात की. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गांधी ने चुनाव में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं.
दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने आवास पर महाराष्ट्र सरकार के कांग्रेस मंत्रियों से मुलाकात की। मल्लिकार्जुन खड़गे और के. सी. वेणुगोपाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। pic.twitter.com/FwJSvVCjke
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2019
राहुल से मुलाकात के दौरान पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री बालासाहब थोराट, प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण, नितिन राउत, अमित देशमुख और कांग्रेस कोटे के कई अन्य मंत्री तथा नेता मौजूद थे.
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस मौके पर मौजूद थे. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली इस सरकार में कांग्रेस के कोटे से 12 मंत्री शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




