मां के लगातार बीमार रहने से परेशान व्यक्ति ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानकर रह जायेंगे हैरान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2019 12:23 PM
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 62 वर्षीय मां के लगातार बीमार रहने से परेशान होकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस निरीक्षक राकेश पगाड़े ने सोमवार को बताया कि यह घटना तारापुर कस्बे में रविवार को हुई जब आरोपी जयप्रकाश ढीबी (30) ने अपनी मां चंद्रावती पर […]
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 62 वर्षीय मां के लगातार बीमार रहने से परेशान होकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस निरीक्षक राकेश पगाड़े ने सोमवार को बताया कि यह घटना तारापुर कस्बे में रविवार को हुई जब आरोपी जयप्रकाश ढीबी (30) ने अपनी मां चंद्रावती पर लोहे की छड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी. उसकी मां उस वक्त रसोईघर में थी.
उन्होंने बताया कि चंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गयी. महिला के छोटे बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां हमेशा बीमार रहती थी. वह इससे परेशान हो गया था और इसलिए उसने मां को ‘मुक्ति’ दिलाने के लिए उसकी हत्या कर दी.” उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










