ePaper

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर नये साल का जश्न गोवा में मनाएंगे

Updated at : 30 Dec 2019 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर नये साल का जश्न गोवा में मनाएंगे

पणजी : आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर नये साल का उत्सव गोवा में मनाएंगे. वह निजी यात्रा पर भारत आए हुए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सोमवार दोपहर गोवा पहुंचेंगे. वराडकर का रिश्ता भारत से काफी गहरा है क्योंकि उनके पिता महाराष्ट्र से हैं. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री वराडकर पूरी तरह से […]

विज्ञापन

पणजी : आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर नये साल का उत्सव गोवा में मनाएंगे. वह निजी यात्रा पर भारत आए हुए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सोमवार दोपहर गोवा पहुंचेंगे. वराडकर का रिश्ता भारत से काफी गहरा है क्योंकि उनके पिता महाराष्ट्र से हैं. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री वराडकर पूरी तरह से निजी यात्रा पर हैं. उनकी यात्रा के दौरान किसी तरह की आधिकारिक कार्यक्रम की योजना नहीं है. वह अपने परिवार के साथ एक जनवरी तक गोवा में रहेंगे.”

अधिकारी ने बताया कि वह एक जनवरी को दोपहर में डैबोलिम हवाईअड्डे से अपने देश के लिए रवाना हो जायेंगे. रविवार को वराडकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग जिले में स्थित अपने पैतृक गांव वराड गये थे. वराडकर जून 2017 में आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने थे. पैतृक गांव की यह उनकी पहली यात्रा है. उनके पिता अशोक वराडकर एक डॉक्टर थे और 1960 में ब्रिटेन चले गये थे. वराडकर ने बताया कि यह उनके लिए ‘विशेष क्षण’ था, क्योंकि उनकी तीन पीढ़िया वराड में जमा हुईं और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola