अरुण शौरी बेहोश होकर गिरे, सिर में आयी चोट; अस्पताल में भर्ती

पुणे : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी बेहोश होकर गिर गये जिसके कारण उनके सिर में मामूली चोट आयी. शौरी को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने सोमवार को बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गये […]
पुणे : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी बेहोश होकर गिर गये जिसके कारण उनके सिर में मामूली चोट आयी. शौरी को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उनका इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने सोमवार को बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गये जिसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. उन्होंने बताया कि गिरने के कारण शौरी के सिर में मामूली चोट आ गयी थी. चिकित्सक ने बताया, सभी आवश्यक जांच कर ली गयी हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. वह होश में हैं. शौरी भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं. वह 1999-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे. वह विश्व बैंक के साथ 1967-78 के बीच बतौर अर्थशास्त्री भी जुड़े रहे. शौरी इंडियन एक्सप्रेस में संपादक भी रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




