महाराष्ट्र : CM फडणवीस ने संभाला कार्यभार, राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड कराने की तैयारी में शिवसेना-NCP और कांग्रेस
Updated at : 25 Nov 2019 10:33 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबईः महाराष्ट्र केसियासी घमासान का अंत अब सुप्रीम कोर्ट में अंत होगा. राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सभी विधायक इस वक्त मुंबई के अलग-अलग होटलों में ठहरे हैं. रविवार रात भर शिवसेना और एनसीपी के दिग्गज नेता अपने-अपने विधायकों से मुलाकात करते रहे. रविवार देर रात डिप्टी सीएम अजित […]
विज्ञापन
मुंबईः महाराष्ट्र केसियासी घमासान का अंत अब सुप्रीम कोर्ट में अंत होगा. राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सभी विधायक इस वक्त मुंबई के अलग-अलग होटलों में ठहरे हैं. रविवार रात भर शिवसेना और एनसीपी के दिग्गज नेता अपने-अपने विधायकों से मुलाकात करते रहे. रविवार देर रात डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी मुख्यमंत्री फडणवीस से उनके घर मुलाकात की.
वहीं दूसरे ओर विपक्षी खेमे में रातभर मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा और सबने एक सुर में कहा कि रात में बनी सरकार रात में ही जाएगी.जानिए महाराष्ट्र की सियासी हलचल का हर अपडेट…
– महाराष्ट्र मसले पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा. इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधान भवन पहुंचे और कार्यभार संभाल लिया.
– शिवसेना विधायकों को ललित होटल से होटल लेमन ट्री में शिफ्ट कर दिया गया है. एनसीपी के विधायकों को भी सुबह ही दूसरे होटल में भेजा गया था.
– एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जब बीजेपी की सरकार बहुमत सिद्ध कर पाने पर गिर जाएगी तो हम तीनों पार्टियां सरकार स्थापित कर सकते हैं. ऐसा दावा आज हमने राज्यपाल के सामने किया.तीनों पार्टियां राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड कराने की तैयारी कर रही हैं. कुल 155 विधायकों के हस्ताक्षर का पत्र तैयार किया गया है. विधायकों के नाम के डिस्प्ले बोर्ड बनाए गए हैं.
आज राजभवन पहुंचे शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने मीडिया से कहा है कि हमने 162 विधायकों की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी है. शिंदे ने कहा कि बहुमत न होने के बावजूद राज्यपाल ने फडणवीस को शपथ दिलाई. ये लोकतंत्र की हत्या है.
– शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के नेता अपने विधायकों का शपथ पत्र देने के लिए गवर्नर हाउस पहुंच गए हैं. अशोक चव्हाण, जयंत पाटिल, एकनाथ शिंदे, बालासाहेब थोराट थोड़ी देर में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सभी विधायकों का शपथ पत्र सौंपेंगे.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. शरद पवार ने पहली बार खुलासा करते हुए कहा कि हमने शिवसेना से ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद की मांग की थी, लेकिन इस मसले पर मतभेद था. कोई सहमति नहीं बन पाई थी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का अजित पवार का फैसला निजी था. मैंने शिवसेना को समर्थन देने का वादा किया है और मैं अपने वादे को पूरा करूंगा. शरद ने कहा कि हम सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं, बातचीत में देरी हुई क्योंकि हमारी विचारधारा अलग-अलग थी. सिर्फ सरकार बनाने की जल्दबाजी नहीं थी. हमें पूरी बात तय करनी थी.
अजित पवार के बीजेपी के साथ जाने के पीछे अपना हाथ होने से शरद पवार ने इनकार करते हुए कहा कि अगर मैं ऐसा करता तो अपनी पार्टी की नेताओं को तो भरोसे में लेता. कहा कि मैं शिवसेना के साथ आगे बढ़ चुका हूं. अब पीछे नहीं हटूंगा.
बता दें कि एनसीपी अजित पवार को मनाने में जुटी हुई है. अजित पवार से मिलने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल गए थे. भुजबल को अजित को समझाने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. इससे पहले एनसीपी के नेता दिलीप वालसे पाटिल, सुनील तटकरे और हसन मुश्रीफ ने उनसे मुलाकात की थी.
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक
शिवसेना विधायक दल नेता एकनाथ शिंदे, एनसीपी विधायक दल नेता जयंत पाटिल और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात के बीच एक संयुक्त बैठक हो रही है. इस बैठक में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को विधायकों का शपथ पत्र सौंपने पर फैसला लिया जाएगा. यह शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सौंपा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




