Maharashtra Govt Formation: खट्टर ने फड़णवीस, अजित पवार को बधाई दी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार को क्रमश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा. खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले फड़णवीस […]
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार को क्रमश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा.
खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले फड़णवीस को बधाई दी. उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को भी बधाई दी.
उन्होंने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास के नित नये आयाम छुएगा. महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से जारी गतिरोध के बाद सियासी उलटफेर के बीच फड़णवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




