रिवॉल्वर लिए फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दबोचा

Updated at : 19 Nov 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
रिवॉल्वर लिए फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दबोचा

जालना : रिवॉल्वर लिए फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करना युवक को मंहगा पड़ा. पुलिस ने रिवॉल्वर लिए अपनी फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान ऋषिकेश राजू जावलेकर के रूप में हुई है. वह औरंगाबाद जिले के […]

विज्ञापन

जालना : रिवॉल्वर लिए फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करना युवक को मंहगा पड़ा. पुलिस ने रिवॉल्वर लिए अपनी फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान ऋषिकेश राजू जावलेकर के रूप में हुई है. वह औरंगाबाद जिले के शेन्द्रा का रहने वाला है.

स्थानीय एंटी डकैती स्क्वार्ड (एडीएस) प्रमुख यशवंत जाधव ने बताया कि पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में रिवॉल्वर लिए एक फोटो पोस्ट की है तो वह तत्काल हरकत में आई. उन्होंने बताया कि एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस दल ने जावलेकर को जालना जिले के बदनापुर में पकड़ लिया.

जाधव ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उन्हें उसके पास रिवॉल्वर और गोली मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola