ePaper

पूणे भूस्खलन में मृतकों की संख्‍या 87 पहुंची, 160 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

Updated at : 03 Aug 2014 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
पूणे भूस्खलन में मृतकों की संख्‍या 87 पहुंची, 160 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

पुणे: मालिन गांव में हुए भूस्खलन आपदा में मरने वाले लोगों की संख्‍या बढती ही जा रही है. खबर है कि पांच और शवों की बरामदगी हुई है अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या बढकर 87 हो गई है. जबकि अब भी वहां मलबे में 160 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की […]

विज्ञापन

पुणे: मालिन गांव में हुए भूस्खलन आपदा में मरने वाले लोगों की संख्‍या बढती ही जा रही है. खबर है कि पांच और शवों की बरामदगी हुई है अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या बढकर 87 हो गई है. जबकि अब भी वहां मलबे में 160 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है.

जिला नियंत्रण कक्ष ने आज बताया कि मरने वालों में 33 पुरुष, 42 महिलाएं और 12 बच्चे हैं.

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण भारी मशीनरी से मलबा हटाने के काम में बाधा हो रही है. हालांकि 30 जुलाई को हुए हादसे के बाद आज पांचवे दिन भी राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के कर्मी भारी मलबे को हटाने के काम में जुटे हैं’

राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कल शाम घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का आश्वासन दिया.सरकार ने पीडितों के लिए पांच लाख रुपए की मुआवजा राशि की घोषणा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola