बिहार के 12 लाख किसानों को बंपर फायदा, एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार किसान (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Farmers: बिहार के किसानों के लिए नई पहल की गई है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय की सेवाएं अब बिहार कृषि एप से जुड़ेंगी. इसके जरिए बिहार के लगभग 12 लाख किसानों को फायदा मिल सकेगा. इसे लेकर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को लेटर भेजा गया है.
पटना से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट
Bihar Farmers: राज्य के किसानों को एक ही डिजिटल मंच पर अधिक से अधिक कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कृषि विभाग ने पहल शुरू की है. इसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर की किसानों से जुड़ीं सेवाओं को राज्य सरकार के बिहार कृषि डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी की जा रही है.
कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने इस संबंध में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को लेटर भेजा है. लेटर में कहा गया है कि कृषि विभाग ने किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बिहार कृषि प्लेटफॉर्म विकसित किया है.
कृषि एप पर 12 लाख से अधिक किसान जुड़े
वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म पर 12 लाख से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. किसानों की आय बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता मजबूत करने और कृषि संबंधी जानकारी और सेवाओं की आसान पहुंच बढ़ाने के लिए इस एप का उपयोग हो रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय की सलाहकारी सेवाओं, ट्रनिंग, शोध प्रसार और अन्य विस्तार गतिविधियों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है.
बिहार कृषि एप से मिल रहीं कई सेवाएं
वर्तमान में बिहार कृषि प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों पर आधारित कृषि मौसम परामर्श किसानों तक पहुंचाया जा रहा है. साथ ही ‘भारत विस्तार’ जैसे एआई आधारित चैटबॉट और आईसीएआर की सामग्री के जरिए किसानों को कृषि संबंधी मार्गदर्शन दिया जा रहा है.
कृषि विभाग की टीम जल्द ही बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मुलाकात कर सेवाओं के एकीकरण और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेगी. विभाग का मानना है कि इससे किसानों को एक ही मंच पर अधिक सुविधाएं और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध हो सकेगी.
Also Read: राबड़ी देवी ने बताई बंगला खाली नहीं करने की वजह, बिहार सरकार को लिखा लेटर, मांगी मोहलत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










