राबड़ी देवी ने बताई बंगला खाली नहीं करने की वजह, बिहार सरकार को लिखा लेटर, मांगी मोहलत

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

राबड़ी देवी

Rabri Devi Bungalow: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राबड़ी आवास खाली नहीं करने की वजह बताई है. उन्होंने बिहार सरकार को लेटर लिखा है और लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हवाला दिया है. भवन निर्माण विभाग की ओर से दिए गए अल्टीमेटम का समय पूरा हो गया है.

विज्ञापन

Rabri Devi Bungalow: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. 15 दिनों में राबड़ी देवी को राबड़ी आवास खाली करना था. 15 दिन पूरे होने के बाद एक बार फिर यह मामला गरमा गया है. इस बीच राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लेटर लिखा और आवास खाली नहीं करने की वजह बताई है.

जानिए राबड़ी देवी ने क्या बताई वजह

जानकारी के मुताबिक, राबड़ी देवी ने लेटर के जरिए बताया कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर ने खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टर के अनुसार लालू प्रसाद को संक्रमण का खतरा बना रहता है. ऐसे में उनके लिए 10 सर्कुलर आवास में अलग से रहने के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है.

आगे लेटर में उन्होंने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि जो नया बंगला (39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास) उन्हें आवंटित किया गया है, उसमें राबड़ी आवास की तरह ही व्यवस्था की जाए. यानी कि लालू प्रसाद के लिए नए बंगले में उन्होंने विशेष कमरे और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है. राबड़ी देवी ने लिखा कि जब बंगले का रिनोवेशन पूरा हो जाएगा, तो वे 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो जायेंगी.

15 दिनों का मिला था नोटिस

भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस मिला था. पिछले दिनों सांसद मीसा भारती ने कहा था कि लालू परिवार बंगला खाली कर देगा. ऐसे में 15 दिन पूरा होने पर बिहार सरकार को राबड़ी देवी के अंतिम फैसले का इंतजार था. इस बीच अब राबड़ी देवी के लेटर लिखे जाने पर सरकार की ओर से क्या कुछ फैसला लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.

कौटिल्य नगर वाले बंगले में थी शिफ्ट होने की चर्चा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बंगले को लेकर चल रहे विवाद के बीच कौटिल्य नगर वाले बंगले का निरीक्षण करने पहुंचीं थीं. ऐसे में चर्चा जोरों पर थी कि लालू परिवार राबड़ी आवास खाली कर इसी बंगले में शिफ्ट हो सकता है. ऐसे में आखिर में लालू परिवार कहां शिफ्ट होता है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार में 2549 करोड़ से बिछेगा विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन, गंगा पर भी बनेगा 2.44 किमी लंबा डबल लाइन पुल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन