ePaper

मध्य प्रदेशः कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत

Updated at : 14 Oct 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेशः कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत

होशंगाबाद : मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबरों की मानें तो चारों मृतक ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने मध्य प्रदेश पहुंचे […]

विज्ञापन

होशंगाबाद : मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबरों की मानें तो चारों मृतक ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने मध्य प्रदेश पहुंचे थे. इटारसी की ओर जाते वक्त उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकराई. हादसे में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गयी. कार में कुल 7 लोग सवार थे.

बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे कुछ खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था इटारसी में करवायी गयी थी. ये खिलाड़ी कार से वहीं जा रहे थे और रास्ते में बड़ा हादसा हो गया. होशंगाबाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola