ePaper

आर्टिकल 370 को हटाकर पीएम मोदी ने पूरे देश को एक करने का काम किया : अमित शाह

Updated at : 10 Oct 2019 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
आर्टिकल 370 को हटाकर पीएम मोदी ने पूरे देश को एक करने का काम किया : अमित शाह

सांगली (महाराष्ट्र ) : गृहमंत्री अमित शाह ने आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को समाप्त किया है और देश को अखंड बनाने का महान काम किया है. पीएम के इस […]

विज्ञापन

सांगली (महाराष्ट्र ) : गृहमंत्री अमित शाह ने आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को समाप्त किया है और देश को अखंड बनाने का महान काम किया है. पीएम के इस कदम से आज अखंड भारत का सरदार पटेल का सपना पूरा हो चुका है.

लेकिन कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का विरोध किया. मैं यह चाहता हूं कि राहुल जी और शरद जी जनता को यह बतायें कि आखिर उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध क्यों किया?

महाराष्ट्र में चुनावी शंखनाद हो चुका है. हमें पूरी उम्मीद है कि जनता एक बार फिर भाजपा और शिवसेना के सहयोग से बनी देवेंद्र फडणवीस की सरकार को सेवा का मौका देगी. कांग्रेस और एनसीपी जैसी परिवारवादी पार्टियों को जनता एक बार फिर नकार देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola