मुंबई में पर्यावरण बचाने की लड़ाईः 5 सालों से पर्यावरण कार्यकर्ताओं और MMRC के बीच चल रही लड़ाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2019 8:54 AM
नयी दिल्ली: मुंबई की आरे कालॉनी में काटे जा रहे पेड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. छात्रों द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजे जाने के बाद एक विशेष पीठ सोमवार की सुबह 10 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगी. इसके लिए अवकाश के दिन विशेष रूप […]
नयी दिल्ली: मुंबई की आरे कालॉनी में काटे जा रहे पेड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. छात्रों द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजे जाने के बाद एक विशेष पीठ सोमवार की सुबह 10 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगी. इसके लिए अवकाश के दिन विशेष रूप से पीठ बैठेगी और मामले की सुनवाई करेगी.
छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को पत्र लिख कर अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मामले में तुरंत सुनवाई करने का आग्रह किया था. लॉ स्टूडेंट रिशव ने कहा कि पेड़ों को काटने से रोकने की लड़ाई में अभी हार नहीं हुई है. मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने वाले छात्रों के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस मामले में अपील करने के लिए समय नहीं है. लिहाजा चीफ जस्टिस से गुहार लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










