PM मोदी ने साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी

Updated at : 02 Oct 2019 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की, वहां संग्रहालय गये और छात्रों से संवाद किया. मोदी इसके साथ ही आश्रम स्थित गांधीजी के आवास हृदय कुंज भी गये. मोदी ने आगंतुक पुस्तिका […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की, वहां संग्रहालय गये और छात्रों से संवाद किया. मोदी इसके साथ ही आश्रम स्थित गांधीजी के आवास हृदय कुंज भी गये.

मोदी ने आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी लिखे. वह आश्रम में करीब 20 मिनट रुके. उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे. गांधी ने आश्रम की स्थापना दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद 1917 में की थी और वह वहां पर 1930 तक रहे. वह 1930 में वहां से दांडी यात्रा पर निकले और कहा कि वह आश्रम तभी लौटेंगे जब भारत को स्वतंत्रता मिल जायेगी.

इससे पहले, अहमदाबाद हवाईअड्डे पर भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा एवं संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रभावी भाषण को लेकर आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विश्व स्तर पर हो रहे कई सकारात्मक बदलावों में भारत सबसे आगे है और इससे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और विश्व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए भारत से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता है. उन्होंने कहा कि हाउडी मोदी में रिपब्लिकन भी बोले, डेमोक्रेट भी बोले. इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति बेहद खास थी. उन्होंने कहा कि यह वास्तविकता है कि भारत ने हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास किया है. भारत की प्रतिष्ठा सभी जगह बढ़ रही है और कोई भी इस बदलाव को देख सकता है. इस कार्यक्रम में मंच पर मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा पोस्टर लगा था.

मोदी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति वहां भारतीय समारोह में आये और इतने लंबे समय तक रहे, यह बड़ी बात है. भाषणों के बाद जब मैंने उनसे आग्रह किया तब वे सुरक्षा प्रोटोकाल की चिंता किये बिना स्टेडियम का चक्कर लगाने आये. मैं इस कार्यक्रम का आयोजन करने वालों को धन्यवाद देता हूं. मोदी ने कहा, दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और विश्व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए भारत से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता है. उन्होंने कहा कि आज भारत के पासपोर्ट कि ताकत बढ़ गयी है. जिसके पास भारत का पासपोर्ट होता है दुनिया उसे इज्जत के साथ देखती है. मोदी ने कहा कि अमेरिकी यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में विश्व के नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, गांधी हमारे साथ थे, हमारे साथ हैं और आने वाली पीढ़ियों के साथ भी रहेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका (ह्यूस्टन) के बाद जितने समारोह में वह गये, हर समारोह में बात हाउडी मोदी से शुरू हुई. मोदी ने कहा कि दुनिया के हर देश के नेता को मालूम था कि हाउडी मोदी क्या था, कैसा था, कहां था. हर कोई उसका गुणगान कर रहा था. उन्होंने कहा, ये हिंदुस्तान की ताकत है जिसका एक छोटा सा प्रतिबिंब ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में सारी दुनिया ने देखा है. हाउडी मोदी में भारतीयों की सहभागिता का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इससे विश्व भर में भारतीयों का हौसला बुलंद हुआ है साथ ही हिंदुस्तान की गरिमा को भी बढ़ाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola