भाजपा ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 9:26 AM
नयी दिल्लीः भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की. इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं. पार्टी ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारने का फैसला किया […]
नयी दिल्लीः भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की. इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं. पार्टी ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारने का फैसला किया है.
2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था. वह अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी सीट पर उन्होंने पहले जीत हासिल की थी. कांग्रेस छोड़ चुके एक और नेता धवलसिंह नरेंद्रसिंह जाला भाजपा के टिकट पर बायद से चुनाव लड़ेंगे.
भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया. इन 38 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश, छह सीटें गुजरात, पांच सीटें केरल, चार सीटें असम, दो..दो सीटें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा एक..एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है.
उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं. इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें कहा गया है कि भाजपा शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










