ePaper

बोलीं सोनिया गांधी- मौजूदा शासक मनमोहन सिंह के ज्ञान से सीख सकते हैं बहुत कुछ

Updated at : 26 Sep 2019 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
बोलीं सोनिया गांधी- मौजूदा शासक मनमोहन सिंह के ज्ञान से सीख सकते हैं बहुत कुछ

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वर्तमान समय के शासक उनके ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं. सोनिया ने एक बयान में कहा कि हम राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में मनमोहन सिंह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वर्तमान समय के शासक उनके ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं.

सोनिया ने एक बयान में कहा कि हम राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में मनमोहन सिंह के शानदार योगदान को याद करते हैं. उनके बेहतरीन नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि मुश्किल समय में भी भारत प्रतिबद्धित विकास की तरफ बढ़े. मौजूदा समय के शासक उनके नैसर्गिक ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मनमोहन सिंह के स्वस्थ और समृद्ध जीवन तथा आगे भी राष्ट्र एवं कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहने की कामना की. सिंह आज 87 साल के हो गये. वह मई, 2004 से मई 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले वह नरसिंह राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे. इसके अलावा एक अर्थशास्त्री के तौर पर भी उन्होंने अलग अलग पदों पर रहते हुए सेवाएं दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola