OMG! बलात्कार मामले में जज के सजा सुनाते ही दोषी ने काटी गर्दन

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर की जिला अदालत में मंगलवार को उस समय अजब हालात बन गए जब बलात्कार के 32 वर्षीय आरोपी ओमकार अहिरवार ने सजा सुनते ही अपनी गर्दन चाकू से काट ली. उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. अहिरवार के वकील राजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि छतरपुर सिविल लाइन्स […]
छतरपुर (मप्र) : छतरपुर की जिला अदालत में मंगलवार को उस समय अजब हालात बन गए जब बलात्कार के 32 वर्षीय आरोपी ओमकार अहिरवार ने सजा सुनते ही अपनी गर्दन चाकू से काट ली. उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.
अहिरवार के वकील राजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि छतरपुर सिविल लाइन्स थाने की पुलिस ने ओमकार अहिरवार पर 28 अक्तूबर 2015 को बलात्कार का मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया था.
आरोपी ओमकार पिछले कुछ समय से जमानत पर था. उन्होंने बताया कि आज मामले में अपर सत्र न्यायाधीश नौरिन निगम की अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को बलात्कार का दोषी करार दिया और उसे 10 वर्ष की कैद और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनायी.
अधिवक्ता ने बताया कि सजा सुनते ही अहिरवार ने अदालत के अंदर ही चाकू से अपनी गर्दन काट ली और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां से बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया गया है.
उन्होंने बताया कि ओमकार (32) सागर जिले के बीना का रहने वाला है और छतरपुर की लड़की से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी तथा दोनों लिव इन में रह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




