ePaper

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में क्रैश हुआ DRDO का रुस्तम 2 यूएवी, ट्रायल के दौरान हादसा

Updated at : 17 Sep 2019 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक के चित्रदुर्ग  में क्रैश हुआ DRDO का  रुस्तम 2 यूएवी, ट्रायल के दौरान हादसा

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में आज सुबह 6 बजे डीआरडीओ का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) हादसे का शिकार हो गया. यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है. इसका आज ट्रायल किया जा रहा था. हादसे की जामकारी के बाद मौके पर डीआरडीओ के आला अधिकारी पहुंचे. फिलहाल इस घटना में किसी तरह […]

विज्ञापन

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में आज सुबह 6 बजे डीआरडीओ का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) हादसे का शिकार हो गया. यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है. इसका आज ट्रायल किया जा रहा था. हादसे की जामकारी के बाद मौके पर डीआरडीओ के आला अधिकारी पहुंचे. फिलहाल इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

चित्रदुर्गा जिले में मुख्‍यालय के काफी करीब डीआरडीओ का टेस्‍ट रेंज चैलकेरे एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) है. यहीं इसका परीक्षण किया जा रहा था.
चित्रदुर्ग के एसपी ने घटना के बारे में कहा, डीआरडीओ का रुस्तम 2 क्रैश हुआ है. इसका ट्रायल किया जा रहा था जिसमें वह फेल हो गया और खुले इलाके में गिर गया. लोगों को इस यूएवी के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी इसलिए इसे देखने के लिए आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola