ईद के मौके पर कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2014 12:41 PM
श्रीनगर: कश्मीर में आज ईद के मौके पर कई इलाकों पर हिंसक प्रदर्शन हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. खबर है कि नमाज अदा करने के तुरंत बाद गाजा पट्टी में इस्राइली हमलों के खिलाफ कश्मीर की घाटी के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए. स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह […]
श्रीनगर: कश्मीर में आज ईद के मौके पर कई इलाकों पर हिंसक प्रदर्शन हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. खबर है कि नमाज अदा करने के तुरंत बाद गाजा पट्टी में इस्राइली हमलों के खिलाफ कश्मीर की घाटी के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए. स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह हिंसक प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा इसमें किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है.
सूत्रों के मुताबिक ईद की नमाज के तुरंत बाद शहर के हैदरपोरा और मौलाना आजाद रोड पर कुछ उग्र युवकों के समूह ने पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के सोपोर शहर, अनंतनाग जिले के जंगलात मंडी इलाका और शोपियां शहर में इसी तरह की घटना की सूचना मिली.
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी युवकों को तितर बितर करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कई बार आंसू गैस के गोले छोडे. उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि घाटी के और सभी के इलाकों में शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










