महिला ने एनआरसी में नाम न होने की अफवाह के बाद कुएं में कूदकर दी जान!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 10:40 AM

विज्ञापन

तेजपुरः असम के सोनितपुर जिले में एक महिला ने उन अफवाहों के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली कि उसका नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की शनिवार को जारी की गई अंतिम सूची में नहीं है. उसके परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया. बहरहाल, जिला प्रशासन ने इससे इनकार किया कि यह घटना […]

विज्ञापन

तेजपुरः असम के सोनितपुर जिले में एक महिला ने उन अफवाहों के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली कि उसका नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की शनिवार को जारी की गई अंतिम सूची में नहीं है. उसके परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया. बहरहाल, जिला प्रशासन ने इससे इनकार किया कि यह घटना एनआरसी के प्रकाशन से जुड़ी है.

महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि सोनितपुर के दुलाबाड़ी इलाके की रहने वाली सायरा बेगम (42) ने एनआरसी में अपना नाम ना होने की खबर सुनने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार ने उन्हें घटना के बारे में सूचना नहीं दी और अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

डीएसपी मुख्यालय तेजपुर रश्मि रेखा सरमा ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. हालांकि, महिला के पति शमशेर अली ने पत्रकारों को बताया कि उसका और उसके दो बेटों का नाम एनआरसी की अंतिम सूची में नहीं है. बेगम का नाम 2017 तथा 2018 में प्रकाशित एनआरसी के मसौदे में था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola