ePaper

जम्मू कश्मीर से बाहर रहने वाले पांच लोगों पर फेसबुक पर फर्जी पोस्ट करने के मामले दर्ज

Updated at : 29 Aug 2019 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से बाहर रहने वाले पांच लोगों पर फेसबुक पर फर्जी पोस्ट करने के मामले दर्ज

जम्मूः जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों के रहने वाले और दूसरे राज्यों में काम कर रहे पांच लोगों पर फेसबुक पर ऐसी ‘फर्जी जानकारियां तथा संवेदनशील टिप्पणियां’ डालने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है जिनसे राज्य में शांति बाधित हो सकती है. राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने कहा […]

विज्ञापन

जम्मूः जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों के रहने वाले और दूसरे राज्यों में काम कर रहे पांच लोगों पर फेसबुक पर ऐसी ‘फर्जी जानकारियां तथा संवेदनशील टिप्पणियां’ डालने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है जिनसे राज्य में शांति बाधित हो सकती है.

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित निगरानी के दौरान राजौरी पुलिस के एक दल को फेसबुक पर पांच ऐसे लोगों का पता चला जिन्होंने ऐसी संवेदनशील टिप्पणी डाली हैं जिनसे राज्य में शांति और व्यवस्था को खतरा हो सकता है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवकों की पहचान जहीर चौधरी, जाकिर शाह बुखारी, इमरान काजी,नाजिक हुसैन और सरदार तारिक खान के रूप में की गयी है. मन्हास ने कहा कि पांचों आरोपी जम्मू कश्मीर के बाहर काम करते हैं. एसएसपी ने कहा कि उनके पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी.

पुलिस अधिकारी ने दूसरे राज्यों में काम कर रहे राजौरी तथा पुंछ के निवासियों से भी अपील की कि सोशल मीडिया का उचित इस्तेमाल किया जाए और कोई संविधान विरुद्ध काम नहीं किया जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola