नहीं रही भारत की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी, लंबी बीमारी के बाद निधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2019 10:56 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबईः उत्तराखंड और देश की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हो गया. वो कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. इनकी मौत से पूरा देश सदमें में हैं. 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 […]
विज्ञापन
मुंबईः उत्तराखंड और देश की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हो गया. वो कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. इनकी मौत से पूरा देश सदमें में हैं.
1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उस वक्त इतिहास रचा था जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं. 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं.
उनका पुलिस सेवा का पूरा करियर शानदार रहा. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया. उन्होंने वर्ष 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा.
कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं. वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




