मन की बात: पीएम मोदी ने प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन का किया आह्वान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2019 12:40 PM
विज्ञापन
नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ दो अक्टूबर से एक नया जन-आंदोलन शुरू करने का रविवार को आह्वान किया. पीएम मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि जब देश राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मना रहा है, तब ऐसे में हम […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ दो अक्टूबर से एक नया जन-आंदोलन शुरू करने का रविवार को आह्वान किया. पीएम मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि जब देश राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मना रहा है, तब ऐसे में हम प्लास्टिक के खिलाफ एक नया जन-आंदोलन आरंभ करेंगे.
उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रह एवं भंडारण और निपटारे के प्रयासों का आह्वान किया. पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की थी कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें. उन्होंने सुझाव दिया था कि दुकानदार उपभोक्ताओं को पर्यावरण के अनुकूल थैले मुहैया कराएं.
उन्होंने ‘मन की बात’ में भी एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की जिसे पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.दूसरे कार्यकाल में वह तीसरी बार रेडियो के जरिए लोगों से मुखातिब हुए तो दो मोहन की बात की, एक चक्रधारी और दूसरे चरखाधारी यानी भगवान श्रीकृष्ण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी.
पीएम ने कहा कि इस बार 11 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ की शुरुआत होगी. इसके साथ ही पीएम ने 29 अगस्त को ‘राष्ट्र खेल दिवस’ पर फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च करने की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










