ePaper

भाजपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, अमित शाह ने नड्डा समेत राज्य के प्रभारियों के साथ की बैठक

Updated at : 20 Aug 2019 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, अमित शाह ने नड्डा समेत राज्य के प्रभारियों के साथ की बैठक

नयी दिल्ली : जपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आने वाले समय में कुछ राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नताओं के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया तथा रणनीति के बारे में चर्चा की. इस बैठक में भाजपा के कार्यकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आने वाले समय में कुछ राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नताओं के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया तथा रणनीति के बारे में चर्चा की.

इस बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पार्टी के संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए. बैठक में महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली के पार्टी चुनाव प्रभारियों ने भी हिस्सा लिया. इन चारों ही राज्यों में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. कुछ समय पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की थी. भाजपा नेतओं के साथ बैठक में शाह ने पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और रणनीति के बारे में चर्चा की. बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे जिन्हें क्रमश: दिल्ली और हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.

इसमें पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव और पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर भी मौजूद थे. यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि माथुर को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है. इस बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे. भाजपा के महासचिव अनिल जैन ने कहा कि बैठक में नेताओं ने चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की. सूत्रों ने बताया कि राज्य नेतृत्व को सुझाव दिया गया है कि प्रतिद्वंद्वी दल से भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नेताओं का मूल्यांकन ठीक ढंग से किया जाये. गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत तक हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं. दिल्ली में अगले वर्ष के प्रारंभ में चुनाव हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola