गंगा खतरे के निशान से पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 5:06 PM
हरिद्वार : उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर हो रही भारी बारिश के चलते प्रदेश की छोटी—बड़ी नदियां उफान पर हैं. हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी है और ऋषिकेश में यह खतरे के निशान से महज कुछ सेंटीमीटर नीचे बह रही है . उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी विक्रांत […]
हरिद्वार : उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर हो रही भारी बारिश के चलते प्रदेश की छोटी—बड़ी नदियां उफान पर हैं. हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी है और ऋषिकेश में यह खतरे के निशान से महज कुछ सेंटीमीटर नीचे बह रही है . उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी विक्रांत सैनी ने बताया कि हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी है . गंगा के उफान पर होने से हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के कल्सिया, शेरपुर बेला, डुमनपुरी, हिम्मतवाला आदि दर्जनों गांवों की धान और गन्ने की तीस हजार बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है . इस क्षेत्र के 30 गांवों के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










