गुजरातः अहमदाबाद में पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत, पांच जख्मी

अहमदाबादः गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण जिंदगी बेहाल हो गई है. इस बीच अहमदाबाद के बोपल इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां करीब 25 साल पुरानी पानी की टंकी गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच जख्मी हो गए हैं. घायलों को अहमदाबाद के शोला सिविल […]
अहमदाबादः गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण जिंदगी बेहाल हो गई है. इस बीच अहमदाबाद के बोपल इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां करीब 25 साल पुरानी पानी की टंकी गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच जख्मी हो गए हैं.
Ahmedabad: 1 dead, 4 rescued, after an overhead water tank collapsed in Bopal area. More details awaited. #Gujarat pic.twitter.com/iAV9bocPIr
— ANI (@ANI) August 12, 2019
घायलों को अहमदाबाद के शोला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अहमदाबाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्यापत है.
उनका कहना है कि प्रशासन से टंकी को हटाने को लेकर कई बार अर्जी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पास में ही स्कूल है, लेकिन हादसे के वक्त बच्चे बाहर नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




