ACB ने बैंक में नियुक्ति मामले में महबूबा मुफ्ती से मांगा जवाब

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या उन्होंने जेके बैंक में नियुक्तियों के लिए तत्कालीन पीडीपी-भाजपा सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा की गयी सिफारिशों का मौखिक या अन्य तरीके से समर्थन किया था. महबूबा को शनिवार को भेजे गये […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या उन्होंने जेके बैंक में नियुक्तियों के लिए तत्कालीन पीडीपी-भाजपा सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा की गयी सिफारिशों का मौखिक या अन्य तरीके से समर्थन किया था.
महबूबा को शनिवार को भेजे गये नोटिस में कहा गया है कि मामले की जांच के दौरान यह सामने आया है कि जम्मू कश्मीर बैंक के अध्यक्ष ने कुछ मंत्रियों की सिफारिशों के आधार पर चंद नियुक्तियां कीं।.नोटिस में कहा गया है, कृपया इसे स्पष्ट करें कि क्या जेके बैंक में नियुक्तियों के लिए इस तरह के संदर्भों का आपने मौखिक या अन्य तरीके से समर्थन किया था. पीडीपी नेता ने इस नोटिस को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि इस तरह के घटनाक्रम से वह आश्चर्यचकित नहीं हैं. उन्होंने लिखा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से पत्र मिलने से मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं. मुख्यधारा के नेताओं को धमकाने और सामूहिक प्रतिक्रिया के संभावित प्रयासों को विफल करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




