ePaper

असम बागी मंत्रियों पर गिरी गाज,पद से हटाये गए

Updated at : 23 Jul 2014 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
असम बागी मंत्रियों पर गिरी गाज,पद से हटाये गए

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का विरोध करना दो मंत्रियों को काफी महंगा पड़ा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान के समर्थन से मंगलवार रात दोनों मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया गया है. शीर्ष बागी नेता हेमंत विश्व शर्मा का त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का विरोध करना दो मंत्रियों को काफी महंगा पड़ा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान के समर्थन से मंगलवार रात दोनों मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया गया है.

शीर्ष बागी नेता हेमंत विश्व शर्मा का त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों ने बताया कि सिंचाई एवं मृदा संरक्षण मंत्री अद्र्धेंदू डे और सहयोग एवं सीमा क्षेत्र मंत्री सिद्दिकी अहमद को मंत्रलयों से हटा दिया और स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री हेमंत विश्व शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उसे राज्यपाल को भेज दिया.

सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्रियों को सरकार एवं मुख्यमंत्री के ‘‘खिलाफ जाने’’ तथा ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए पद से हटा दिया गया. सूत्रों ने बताया कि गोगोई ने दोनों मंत्रियों की बर्खास्तगी के बारे में राज्यपाल जे बी पटनायक को आधिकारिक रुप से जानकारी दे दी है. सूत्रों के अनुसार गोगोई ने हेमंत के त्यागपत्र के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी दी है और उनका पत्र पटनायक को भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola