ePaper

CBI ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में स्वयंभू गुरु के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

Updated at : 13 Jun 2019 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
CBI ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में स्वयंभू गुरु के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

नयी दिल्ली : सीबीआई ने फरार चल रहे स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आश्रमों में एक नाबालिग लड़की के साथ 1999 में कथित तौर पर दुष्कर्म को लेकर आरोप पत्र दायर किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राउज एवेन्यू की विशेष अदालत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआई ने फरार चल रहे स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आश्रमों में एक नाबालिग लड़की के साथ 1999 में कथित तौर पर दुष्कर्म को लेकर आरोप पत्र दायर किया है.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र में दीक्षित पर दुष्कर्म और आपराधिक धमकी जैसे आरोप लगाये गये हैं.

दीक्षित फिलहाल फरार है और केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर एजेंसी ने तीन जनवरी, 2018 को मामला दर्ज किया था.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आध्यात्मिक विश्व विद्यालय (अब इसका नाम आध्यात्मिक विद्यालय हो गया है) के प्रमुख और अध्यात्मिक गुरु के तौर पर दीक्षित शिकायतकर्ता को नियंत्रित करने की स्थिति में था और उसने मई-जून 1999 में एक नाबालिग लड़की से उत्तर प्रदेश के कंपिल और दिल्ली के विजय विहार आश्रम में दुष्कर्म किया.

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने कथित तौर पर उस समय नाबालिग रही पीड़िता को ‘इज्जत को गंभीर नुकसान’ पहुंचाने की धमकी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola