एक्साइज पॉलिसी केस: कांग्रेस ने कहा- आप बीजेपी की बी टीम

Updated:
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल (बाएं) मनीष सिसोदिया (दाएं) संदीप दीक्षित (गोल घेरे में)

Delhi Excise Policy Case : एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बरी हो गये हैं. इसके बाद कांग्रेस का रिएक्शन आया. वीडियो में देखें कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने क्या कहा.

विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है. संदीप दीक्षित ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने देश की राजनीति की छवि खराब की है. वे अक्सर झूठे आरोप लगाते रहे हैं. दीक्षित ने सवाल उठाया कि पिछले 15 साल में केजरीवाल का कौन सा बयान सच साबित हुआ है.

विज्ञापन

दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल पहले दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए घूमते थे. वे कहते थे कि उनके पास फाइलें हैं, लेकिन अब वे फाइलें कहां गईं? दीक्षित ने यह भी पूछा कि सोनिया गांधी जेल क्यों जाएंगी? क्या वे किसी शराब घोटाले में शामिल थीं?

आप और बीजेपी में मिलीभगत : संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल को अभी तक किसी मामले में क्लीन चिट नहीं मिली है. साथ ही आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच अंदरूनी मिलीभगत रही है. आप बीजेपी की बी टीम है. उनके मुताबिक, जब तक बीजेपी को उनकी जरूरत थी, तब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन जैसे ही दिल्ली की सत्ता की बात आई, पुराने मामले फिर से खोल दिए गए.

यह भी पढ़ें : क्या थी दिल्ली सरकार की शराब नीति, जिसने अरविंद केजरीवाल को पहुंचाया था जेल, अब हुए बरी

बीजेपी एक ‘इच्छाधारी नाग’ : पवन खेड़ा

कांग्रेस ने दावा किया कि बीजेपी गुजरात और पंजाब के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रमुख को ‘नहला-धुलाकर और वाशिंग मशीन से निकालकर’ पेश कर रही है. ऐसा इसलिए ताकि मुख्य विपक्षी दल को कमजोर किया जा सके. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक ‘इच्छाधारी नाग’ है जो सिर्फ कांग्रेस को हराने के लिए अपना रूप बदलती रहती है. इसके लिए वह किसी भी स्तर तक गिर सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola