ePaper

आजाद हिंद फौज की बुजुर्ग सदस्‍य को बहू ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 08 Jun 2019 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज की बुजुर्ग सदस्‍य को बहू ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ः हरियाणा से सनसनीखेज घटना सामने आयी है. यहां महेंद्रगढ़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का विडियो वायरल हो गया है.गांव निवाजनगर में एक वृद्ध महिला को उसकी पुत्र वधू द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि बजुर्ग महिला […]

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ः हरियाणा से सनसनीखेज घटना सामने आयी है. यहां महेंद्रगढ़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का विडियो वायरल हो गया है.गांव निवाजनगर में एक वृद्ध महिला को उसकी पुत्र वधू द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि बजुर्ग महिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की सदस्‍य रही हैं. उनके पति सेना में थे. विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
घटना महेंद्रगढ़ जिले के निवाजनगर गांव की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार जून को गांव निवाजनगर में भूतपूर्व सैनिक जगदीप की पत्नी चांदबाई (80) को उसकी पुत्रवधू कांता देवी बेरहमी से पीट रही थी. पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला को बिस्तर पर शौच आ गया था जो पुत्रवधू को नागवारा गुजरा. आंगन में पुत्रवधू सास को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान पड़ोसी की छत पर नाना के घर आई एक युवती ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बना लिया.
इसके बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल करने के साथ ही उक्त युवती ने इसकी जानकारी मामा-मामी को दी. गुरुवार को इस वीडियो की जानकारी गांव के लोगों की लगी तो गांव के कुछ लोग उक्त परिवार से मिले व आरोपी महिला को खरी-खोटी सुनायी. इस बीच हरियाणा पुलिस ने बताया कि हम उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रहे हैं. इसके बाद वह जहां भी जाना चाहें हम उन्हें पहुंचा देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola