ePaper

तमिलनाडु में निपाह वायरस के संक्रमण की रोकथाम के के लिए सात जिलों में हाई अलर्ट

Updated at : 06 Jun 2019 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
तमिलनाडु में निपाह वायरस के संक्रमण की रोकथाम के के लिए सात जिलों में हाई अलर्ट

चेन्नई : केरल में निपाह विषाणु से संक्रमण के एक मामले की पुष्टि होने के बाद तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती जिलों से होकर केरल से इस राज्य में आने वाले बीमार लोगों की जांच करने के प्रयास तेज कर दिये हैं. इस विषाणु का राज्य में प्रवेश रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही […]

विज्ञापन

चेन्नई : केरल में निपाह विषाणु से संक्रमण के एक मामले की पुष्टि होने के बाद तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती जिलों से होकर केरल से इस राज्य में आने वाले बीमार लोगों की जांच करने के प्रयास तेज कर दिये हैं. इस विषाणु का राज्य में प्रवेश रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर ने गुरुवार को कहा कि राज्य तमिलनाडु-केरल सीमा के सात जिलों पर कड़ी नजर रखे हुए है.

इसे भी देखें : निपाह विषाणु : छह संदिग्ध मरीजों की जांच के नतीजे निगेटिव आए

मंत्री ने कहा कि सरकार ने सचल चिकित्सा दलों की अधिक तैनाती, केरल से आने वाले बीमारों की जांच, गहन जागरुकता अभियान, लोगों के सवालों के जवाब सहित अन्य जैसे कदम उठाये हैं. मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि थेनी, कन्याकुमारी, तिरूवल्लुर, तिरूप्पुर और कोयम्बटूर से होकर केरल से तमिलनाडु आने वाले बीमार लोगों की जांच होगी. जागरूकता अभियान को सघन किया गया है.

उन्होंने कहा कि राज्य में घातक विषाणु को घुसने से रोकने के लिए कदम उठाये गये हैं. मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को बुखार के मामलों की निगरानी रिपोर्ट हमारे नियंत्रण कक्ष को भेजने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि केरल से सटे सात जिलों में ज्यादा मोबाइल चिकित्सा दलों की तैनाती की गयी है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा है कि निपाह विषाणु से संक्रमित 23 साल के कॉलेज छात्र की स्थिति अब स्थिर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola