शुक्रिया मोदी जी...सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री को लिखा यह संदेश

नयी दिल्ली : भाजपा के नेतृत्व वाली नयी एनडीए सरकार में कई दिग्गज नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने वाली सूची में सुषमा स्वराज एक बड़ा नाम हैं. विदेश मंत्री के रूप में देश की जनता की सेवा का अवसर देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया… शपथ ग्रहण समारोह […]
नयी दिल्ली : भाजपा के नेतृत्व वाली नयी एनडीए सरकार में कई दिग्गज नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने वाली सूची में सुषमा स्वराज एक बड़ा नाम हैं. विदेश मंत्री के रूप में देश की जनता की सेवा का अवसर देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया…
प्रधान मंत्री जी – आपने 5 वर्षों तक मुझे विदेश मंत्री के तौर पर देशवासियों और प्रवासी भारतीयों की सेवा करने का मौका दिया और पूरे कार्यकाल में व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत सम्मान दिया. मैं आपके प्रति बहुत आभारी हूँ. हमारी सरकार बहुत यशस्विता से चले, प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 30, 2019
शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के एक घंटे बाद स्वराज ने ट्वीट किया कि वह प्रार्थना करती हैं कि मोदी सरकार अपना दूसरा कार्यकाल गौरव के साथ पूरा करें…
उन्होंने ट्विटर पर हिंदी में लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री जी – आपने 5 वर्षों तक मुझे विदेश मंत्री के तौर पर देशवासियों और प्रवासी भारतीयों की सेवा करने का मौका दिया और पूरे कार्यकाल में व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत सम्मान दिया। मैं आपके प्रति बहुत आभारी हूं. हमारी सरकार बहुत यशस्विता से चले, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है.’
आपको बता दें कि स्वराज ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय किया था.
केंद्रीय कैबिनेट में सुषमा स्वराज को नहीं पाकर उनके चाहने वालों में निराशा फैल गयी. कुछ लोगों ने जहां सुषमा को शामिल नहीं करने पर पीएम मोदी पर सवाल उठाये हैं, कुछ फैन्स ने बतौर विदेश मंत्री सुषमा के काम की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायी बताया है. लोगों ने किसी ना किसी रूप में सक्रियता बनाए रखने की गुजारिश भी की…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




