कोलकाता हिंसाः अंतिम चरण की तैयारी की समीक्षा करेगा चुनाव आयोग,प.बंगाल पर हो सकती है चर्चा

नयी दिल्लीः निर्वाचन आयोग 19 मई को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए पर्यवेक्षकों और राज्य प्रमुख निर्वाचन अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक करेगा. यह समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होगी. इससे एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान कोलकाता में भाजपा और टीएमसी के […]
नयी दिल्लीः निर्वाचन आयोग 19 मई को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए पर्यवेक्षकों और राज्य प्रमुख निर्वाचन अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक करेगा. यह समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होगी. इससे एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान कोलकाता में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं. एक अधिकारी ने कहा कि 19 मई को जिन 59 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा उनमें नौ निर्वाचन क्षेत्र प. बंगाल के हैं. ऐसे में यह स्वाभाविक है कि इस बैठक में राज्य के पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी भाग लेंगे.
हालांकि उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि बैठक में प. बंगाल पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा या नहीं. तृणमूल ने इस मामले पर आयोग के साथ बैठक की मांग की है, वहीं भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मंगलवार को अपील की कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य में चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाए और आरोप लगाया कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




