ICICI-वीडियोकॉन कर्ज धोखाधड़ी मामले में चंदा कोचर ईडी में पेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 12:27 PM
नयी दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं. कोचर पर बैंक कर्ज धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप में मुकदमा दर्ज है. उनसे ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन कर्ज मामले में 11 बजे से पूछताछ हो […]
नयी दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं. कोचर पर बैंक कर्ज धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप में मुकदमा दर्ज है. उनसे ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन कर्ज मामले में 11 बजे से पूछताछ हो रही है. सूत्रों के अनुसार अर्थशोधन निवारण अधिनियम के तहत कोचर का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा.
बता दें कि ईडी ने चंदा कोचर, उनके परिवार और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के मुंबई और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी की थी. प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था. इसके बाद ईडी ने सबूतों की तलाश के लिए एक मार्च को छापेमारी भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










